दावा-आपत्ति 30 तक
बिलासपुर, 20 मई 2026/जिले के प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के मॉडल आंसर जारी कर दिये गये है। विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in से मॉडल उत्तर देखे जा सकते है। जारी मॉडल आंसर के संबंध में दावा आपत्ति आवेदक अपने गृह जिले के संबंधित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर 30 मई तक दस्तावेजों सहित प्रस्तुत कर सकते है। बिना प्रमाण के दावा-आपत्ति अमान्य होगा एवं डाक द्वारा दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
