अस्पताल के सामने से बाइक की चोरी
महासमुंद। बाइक चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को नयापारा निवासी ईश्वर सेन ने बताया कि 01 मार्च को वह अपनी टीवीएस एक्सेल 100 क्र सीजी 06 एचडी 9982 में मछली बेचने ग्राम पचेड़ा गया था। शाम को वापस आने पर उसने सोहम अस्पताल के सामने अपनी बाइक खड़ी की । थोड़ी देर बाद वापस आने पर बाइक उक्त स्थान पर नहीं थी। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
