बागबाहरा ग्रामीण कांग्रेस में नई जिम्मेदारियां, कार्यकर्ताओं ने जताया आभार
महासमुंद। बागबाहरा ग्रामीण कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्तियां की गई हैं। राहुल कुलदीप को कोषाध्यक्ष एवं खिलेश्वर प्रसाद सिन्हा को ब्लॉक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष देवनाथ साहू सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। इस नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
