अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार की मौत

महासमुंद। ग्राम बिरकोनी के एक ढाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक नोवामुंडी वार्ड नं 05 थाना नोवामुंडी जिला पश्चिम सिंगभूम, झारखंड निवासी अमन साहू (27) के मर्ग मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि 03 अप्रैल को मृतक अपने दोस्तों व चचेरे भाई के साथ शादी का सामान खरीदने रायपुर गया था। सामान खरीदने के बाद 5 अप्रैल को वापस रायपुर से नोवामुंडी झारखंड के लिए अर्टिगा कार क्रमांक जेएच 05 सीपी 5207 से जा रहा रहा था। रात्रि करीब 10.30 बजे ग्राम बिरकोनी एनएच -53 पर महाराजा ढाबा के पास अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मृतक की कार को दाहिने साईड से ठोकर मार दी, जिससे अमन और उसके दोस्त विश्वजीत, सिपुल अपट, विवेक करवा एवं सुधीर नाग को चोटें आईं। गले में गंभीर चोट से अमन साहू की मौत हो गई। मामले में आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125-ए, 106(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।