6वीं का छात्र हुआ लापता
महासमुंद। कक्षा 6वीं के 10 साल के बच्चे की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक थाने में वृद्धा ने अपने नाती के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका 10 वर्षीय नाती जो 6वीं कक्षा में पढ़ता है, 20 अगस्त की शाम करीब 5 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। पतासाजी के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात के विरूद्ध बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है।
