ट्रैक्टर के चक्के में दबकर युवक की मौत

महासमुंद। तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारीपाली के पास ट्रैक्टर सवार युवक की बड़े चक्के में दबने से मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाहीपूर्वक ब्रेक लगाने के आरोप में चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार भुरकोनी निवासी धर्मेन्द्र ठाकुर (28) 28 अगस्त को करीब 11 बजे बिना नंबर लाल रंग के ट्रैक्टर में बैठकर भुरकोनी मचका घाट से तेंदूकोना की ओर जा रहा था। शिकारीपाली पुलिया के पास चालक के ब्रेक लगाने से ट्रैक्टर में बैठा धर्मेन्द्र ठाकुर गिरकर बड़े चक्के के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।