मां से की पुत्र ने मारपीट, अपराध दर्ज

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने मां के साथ मारपीट करने वाले आरोपी बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 29 अगस्त को वीरू सारथी अपनी मां सुनीता सारथी से शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था। पैसा देने से मना किया तो मां के साथ विजय बेहरा के घर के सामने वार्ड नंबर 10 बाजारपारा में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।