विधायक ने भाजपा नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 125वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बूथ क्रमांक 193 बीटीआई शक्ति केंद्र विधायक कार्यालय में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इस बार भी प्रधानमंत्री ने अलग-अलग क्षेत्रों व मुद्दों पर चर्चा की।
एपिसोड की शुरुआत में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से हमने भीषण बाढ़-भूस्खलन जैसी आपदाओं को देखा है। इन घटनाओं ने हर भारतीय को दुख पहुंचाया है। हम उन परिवारों के दुख में शामिल हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। जहां भी आपदाएं आईं, हमारे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर, दिन-रात अथक परिश्रम किया है। आगे कहा कि बाढ़ और बारिश से हुई तबाही के बीच जम्मू-कश्मीर ने दो बेहद खास उपलब्धियां भी हासिल की हैं। पुलवामा के एक स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में लोग इकट्ठा हुए। पुलवामा का पहला डे-नाइट क्रिकेट मैच यहीं खेला गया। पहले यह नामुमकिन था, लेकिन अब मेरा देश बदल रहा है। वहीं देश का पहला खेलो इंडिया वाटर स्पोर्टस फेस्टिवल श्रीनगर की डल झील में आयोजित हुआ। इसमें पूरे भारत से 800 से ज्यादा एथलीटों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कई उम्मीदवार यूपीएससी की फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना सके। उनकी जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रतिभा सेतु ऐप पर उपलब्ध कराई जा रही है। जो देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ शेयर की जाएगी, ताकि उन्हें इन कंपनियों में अच्छी जॉब मिल सके। इसके अलावा जर्मनी के डाइटमार बेयर्सडॉर्फर दुनिया के फेसम पोडकास्टर के साथ पोडकास्ट के दौरान एमपी के शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों का जिक्र हुआ।
सूरत के सिक्योरिटी गार्ड के कार्यों की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत के रहने वाले जितेंद्र सिंह राठौड़ के बारे में कहा कि वे एक सिक्योरिटी गार्ड हैं। वे कुछ सालों से उन सभी जवानों की जानकारियां जुटा रहे हैं, जो भारत के लिए दुश्मन देश से लड़े। जितेंद्र के पास प्रथम विश्व युद्ध से लेकर अब तक शहीद हुए वीर जवानों की डिटेल है। उनके पास हजारों जवानों की तस्वीर भी हैं, जो शहीद हो चुके हैं। जितेंद्र ने करीब ढाई हजार शहीद जवानों के माता-पिता के चरणों की मिट्टी भी अपने पास आशीर्वाद के तौर पर रखी है।साथ ही बिहार की देवकी (सोलर दीदी) के बारे में बताया कि उन्होंने अपने गांव में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर सोलर पंप सिस्टम लगाया है। पहले यहां सिर्फ कुछ एकड़ जमीन की ही सिंचाई हो पाती थी, अब 40 एकड़ से ज्यादा खेतों तक पानी पहुंच रहा है।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, दिग्विजय साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, भाजपा नेता प्रकाश शर्मा, मनीष शर्मा, गोविंद ठाकुर, माखन पटेल, पीयूष साहू, दिनेश रूपरेला, गोपी कन्नौजे, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थें।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.