राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बेमचा में सायकल रैली का आयोजन

सायकिल रैली में अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक एवं बच्चों सहित खिलाडी हुए शामिल
3 दिवसीय राष्ट्रीय खेल आयोजन का समापन
महासमुंद। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती अवसर पर 3 दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में आयोजन किया गया।
शासकीय उ मा विद्यालय में विभिन्न इंडोर एवं आउटडोर खेलों कैरम, शतरंज, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं अतिथियों, नागरिकों, खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने हर गली हर मैदान खेले सारा हिंदुस्तान एवं खेले भी खिले भी, मोर खेल मोर गौरव की थीम को लेकर आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती “राष्ट्रीय खेल दिवस” के अवसर पर फिट इंडिया मोमेंट के तहत “संडे ऑन सायकल” अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय से प्रारंभ कर जिला जेल, पुलिस लाईन, परसदा ब, कौन्दकेरा से वापस बेमचा में समापन किया गया। जिसमें 200 से अधिक लोगों ने फिट इंडिया शपथ ग्रहण कर फिटनेस के लिए संडे सायकल रैली में जागरूकता का संदेश दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ, ग्राम पंचायत बेमचा, कौन्दकेरा, मुस्की ग्राम पंचायत गोपालपुर, हॉकी संघ, हैंडबॉल संघ, बास्केटबॉल संघ, नेटबॉल संघ, योगासन स्पोर्ट्स संघ, बॉल बैडमिंटन संघ, हिट हॉप जुंबा महासमुंद, नवापारा, परसदा ब, परसवानी के साथ शहरी क्षेत्रों से आशी बाई गोलछा कन्या स्कूल, सेजेश हिंदी महासमुंद, शिशु संस्कार, सरस्वती शिशु मंदिर के खिलाड़ियों की भागीदारी रही। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ नारे लगाए एवं तिरंगा झंडा लेकर रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी वर्षा कोसरे बॉल बैडमिंटन, सागर सेन हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी, हिट हॉप जुंबा टीम, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, छात्रावास, खेल संघों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिले में नागरिकों को फिटनेस, प्रदूषण रोकने, बेहतर स्वास्थ्य लाभ, बीमारी से बचाव को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से हिट हॉप जुंबा हितेश यादव की टीम द्वारा जुंबा डांस का आयोजन किया गया। सायकल रैली में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, राहुल चन्द्राकर अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, डॉ. रामशरण चन्द्राकर वरिष्ठ नागरिक, रितेश रामटेके ए. एस.आई. पुलिस बटालियन, मोती धृतलहरे प्रधान आरक्षक पुलिस बटालियन, तुलेंद्र सागर व्याख्याता स्काउट मास्टर, व्यायाम शिक्षक सेवन दास मानिकपुरी, इमरान अली, टाकेश्वर प्रसाद साहू संकुल समन्वयक, छात्रावास अधीक्षक मदन चौधरी, शुभम तिवारी, कुंदन चंद्राकर, दुलामनी रौतिया उपस्थित रहे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.