18 वर्षीय युवती को घर से ले जाने का आरोप, अपहरण की आशंका
महासमुंद। लोहारडीह गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे युवती घर पर थी। इसके बाद वह बिना किसी को बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर उसके परिजन गणपत बरिहा ने पुलिस से शिकायत की। लापता युवती की पहचान कुमारी कौशिल्या बरिहा (18) 8 माह, के रूप में दर्ज है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
