अश्लील गाली कर मारपीट का आरोप
महासमुंद। ग्राम बोरियाझर में गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रोहित चंद्राकर ने रवि चंद्राकर, जितेंद्र चंद्राकर, पुष्पा चंद्राकर सहित अन्य लोगों पर अश्लील गाली देने, जान से मारने की धमकी देने और मुक्के से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना 10 नवंबर को शाम करीब 4 बजे की बताई गई है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
