वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने कांग्रेस ने बनाई रणनीति
खल्लारी मंडल की जनचौपाल में विधायक ने कहा, हर पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज होना और मताधिकार सुरक्षित रहना लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी
बागबाहरा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने अब गांव और बूथ स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की पहल की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संचालित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत बागबाहरा ग्रामीण ब्लॉक के खल्लारी मंडल में मंडलस्तरीय जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची की पारदर्शिता, शुद्धता तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए संगठित होकर काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में खल्लारी मंडल प्रभारी अमरजीत चावला, बागबाहरा ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ साहू, कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खेमराज सिन्हा और महासमुंद शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जनचौपाल में कांग्रेस पदाधिकारियों, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), बूथ अध्यक्षों, पंचायत एवं बूथ कमेटियों के सदस्यों तथा वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने भाग लिया।
एसआईआर प्रक्रिया पर कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी
जनचौपाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), सूची में पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने, पात्र मतदाताओं के नाम दर्ज कराने और किसी भी नागरिक के मताधिकार से वंचित होने की स्थिति रोकने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने बूथ एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रहने तथा एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विधायक द्वारिकाधीश यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना और उसके मतदान के अधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर सतर्क निगरानी रखने और आमजन को जागरूक करने की अपील की।
बूथ-पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने का संकल्प
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष राहुल कुलदीप, सचिव डॉ. खिलेश्वर प्रसाद सिन्हा एवं पुरुषोत्तम साहू, मंडल अध्यक्ष मुकुंद सिन्हा, चंदू साहू एवं हिरिराम यादव, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष केवल यादव, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष साविता गोस्वामी, सकून निर्मलकर, कलेन्द्री ध्रुव, नीरा बाई दीवान, टेमिन दीवान एवं डिगेश्वरी दीवान सहित अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा ओमप्रकाश निषाद, गंगाप्रसाद बोसले, ओमप्रकाश यादव, बसंत पटेल, ज्योतिष पटेल, उमेलाल सेन, लेखराम भुजिया, देवेंद्र निषाद, रिकेश पटेल, रवि दीवान, प्रीतम पटेल, लालाराम ध्रुव, हिरालाल ध्रुव, दीनदयाल साहू, कुंजलाल निर्मलकर, जीवन नायक, भुनेश्वर पटेल, निजाम दीवान, शेख एजाज, राहुल बंछोर, युवराज दीवान, चरण साहू, धीरज गुप्ता, डिगेश्वर मरकाम, रेशम जांगड़े, धनसाय पटेल, संतराम पटेल, नितीन नाग, हितेश पटेल, लोकेश्वर साहू, पवन मरकाम, दिलीप कुमार साहू, कबीर साहू, सुकदेव साहू, जागेश्वर निषाद, वासुदेव सेन, सुरेश साहू एवं तिहारु बरिहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने, मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
