नकदी दोगुनी करने के लालच में जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई, 2260 रुपए जब्त
तेंदूकोना। कम समय में रकम दोगुनी करने के लालच में जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम कलमीदादर में 10 नवंबर की रात करीब 7.32 बजे जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में विद्यातन दीवान पिता लक्ष्मण दीवान (29) सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मौके से 2260 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और करीब 5 हजार रुपए कीमत का एक मोबाइल जब्त किया गया है। तेंदूकोना पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
