अवैध शराब, 6 मामलों में कार्रवाई

महासमुंद। जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए छह प्रकरण दर्ज किए हैं। इन मामलों में महुआ शराब और देशी शराब की अवैध बिक्री तथा परिवहन का खुलासा हुआ है।
महासमुंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गगराज ध्रुव पिता अंगोर (19), निवासी वार्ड क्रमांक 9, के पास से 9 हजार एमएल देशी प्लेन और अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत 5,200 रुपए है, बरामद की गई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया।
पटेवा थाना क्षेत्र के दीपक रात्रे पिता कौशिक (19), निवासी बरेकेल कला, के पास से 3,600 एमएल देशी प्लेन शराब कीमत 1,600 रुपए जब्त की गई।
सिंघोड़ा में शिकारी साहू पिता फकीरो साहू (56), निवासी सरायपाली वार्ड क्रमांक 11, के कब्जे से 10 हजार एमएल महुआ शराब कीमत 2 हजार रुपए बरामद की गई। परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया।
कोमाखान में नागेश मांझी (47) और डोंगर सिंह (36) के पास से 4 हजार एमएल महुआ शराब कीमत 800 रुपए जब्त की गई।
सरायपाली में यमुना मांझी (35) के पास से 3 हजार एमएल महुआ शराब कीमत 600 रुपए बरामद की गई।
सरायपाली थाना क्षेत्र में ज्योति निषाद पति कन्हैया निषाद (37), निवासी ग्राम मोहदा, के कब्जे से 9 हजार एमएल महुआ शराब कीमत 1800 रुपए जब्त की गई। पुलिस ने सभी मामलों में आबकारी एक्ट की धारा 34(1) और संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।