तेज रफ्तार वाहनों ने मचाया कहर
महासमुंद। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से सड़क हादसों की घटनाएं सामने आई हैं। सरायपाली और पटेवा थाना क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग हादसों में वाहन चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बालसी निवासी 17 वर्षीय अजय पिता पुनितलाल की शिकायत पर वाहन क्रमांक सीजी-06 जीडी -1090 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि 1 नवंबर को वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने धारा 281 और 125(ए) बीएनएस में मामला दर्ज किया है।
दूसरी घटना एनएच-53 पर ग्राम छिबर्रा के पास की है। यहां 9 नवंबर को वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए अचानक मोड़ दिया, जिससे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ और बाइक क्रमांक सीजी -03 ए-5139 क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत पर पटेवा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
