खल्लारी और बसना में भी मारपीट, कई आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज
महासमुंद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विवादों के चलते मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खल्लारी और बसना थाना क्षेत्रों में भी गाली-गलौज, धमकी और मारपीट के मामले दर्ज किए गए हैं। ग्राम अरंड निवासी देव कुमार यादव की शिकायत पर भेड़ू चंद्राकर और डोमन चंद्राकर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। वहीं ग्राम खुटेरी में अरविंद साहू और रोहित साहू के विरुद्ध भी मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्चापाली में कैलाश साहू पिता स्व. बजर सेन साहू (51) की शिकायत पर अरविंद साहू और रोहित साहू के खिलाफ जमीन बंटवारे के विवाद में गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने संबंधित मामलों में बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
