मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति से बच्चों की पढ़ाई को मिला संबल

छात्रवृत्ति की राशि से ललिता राठौर ने खरीदीं पुस्तकें और कॉपियां
कोरबा 08 अक्टूबर 2026/ श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रही है। योजना से लाभान्वित पोड़ीबहार निवासी श्रीमती ललिता राठौर ने मिली छात्रवृत्ति राशि का उपयोग अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए पुस्तकें और कॉपियां खरीदने में किया। श्रीमती ललिता राठौर के पति संतोष कुमार मिस्त्री का काम करते हैं। उनका पंजीयन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में मजदूर रेजा-कुली के रूप में है। श्रम विभाग से मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने योजना का लाभ लिया। योजना के अंतर्गत उनकी द्वितीय संतान को 3,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने बच्चे की पढ़ाई के लिए पुस्तकें और कॉपियां खरीदीं। श्रीमती राठौर ने बताया कि छात्रवृत्ति से बच्चे की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली है। उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.