ग्राम जंगलेसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए 24 तक ऑनलाईन आवेदन

राजनांदगांव 07 अक्टूबर 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण 01 अंतर्गत ग्राम जंगलेसर के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती के लिए 24 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक पोर्टल http:/awww.e-bharti.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। डॉक से प्रेषित आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी पोर्टल एवं कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।