सेवा संकल्प अभियान के तहत पोंडी उपरोड़ा में नुक्कड़ नाटक आयोजित

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 21 छात्राओं ने किया सहभागिता
कोरबा, 07 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पी.एम. सेजेस, पोंडी उपरोड़ा में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक स्तर की 10 और हाईस्कूल स्तर की 11 छात्राओं सहित कुल 21 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। प्रस्तुति के जरिए विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक सरोकार, जन-जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती कमला किंडो, एवं विद्यालय की सदस्य, श्रीमती अनीमा सिंह तथा श्रीमती ललिता सोनवानी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, व्याख्याता और छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।
कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनाने की दिशा में सराहनीय पहल रहा।