बस का इंतजार कर रहा था युवक, बैग में मिला 5.258 किलो गांजा
महासमुंद। बस का इंतजार कर रहे एक युवक के बैग की तलाशी में 5.258 किलो गांजा बरामद हुआ। कोमाखान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 62 हजार 900 रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सोम कालखोर (29), निवासी भरतवाड़ा रोड, मंगलमूर्ति सोसायटी, न्यू ओमनगर पारडी, थाना भांडेवाड़ी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के बैग की तलाशी ली तो उसमें 5.258 किलो गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी ने गांजा मुनीगुड़ा, ओडिशा से नागपुर, महाराष्ट्र ले जाना बताया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी)(कक)(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
