सोलर पंप को क्षतिग्रस्त कर 150 पाइप और 160 फीट केबल ले गए चोर

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गिधामुड़ा में अज्ञात चोरों ने सोलर पंप को क्षतिग्रस्त कर उसके उपकरण और अन्य सामग्री चोरी कर ली। शिकायत पर बसना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिधामुड़ा निवासी बेदलाल साव ने करीब तीन वर्ष पहले क्रेडा के माध्यम से सोलर पंप लगवाया था। 28 सितंबर को अज्ञात चोरों ने सोलर पंप को क्षतिग्रस्त करने के बाद पंप, 150 पाइप और करीब 160 फीट केबल चोरी कर ली।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी गए सामान और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।