जिले के 146 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से बनेगा स्मृति शिलालेख

स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्थल के अहाता निर्माण के लिए विद्याधर सतपथी ने 11 लाख रुपए देने की घोषणा, बैठक में सेनानी परिवारों को संगठन से जोड़ने पर जोर
महासमुंद। जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को स्थायी रूप देने की पहल शुरू की गई है। जिले के सभी 146 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित कर भव्य स्मृति शिलालेख स्थापित किया जाएगा। प्रस्तावित ‘स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्थल’ के माध्यम से नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम में जिले के सेनानियों के संघर्ष, त्याग और योगदान से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस पहल के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जयदेव सतपथी के सुपुत्र विद्याधर सतपथी, तोषगांव (सरायपाली) ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन महासमुंद को 41 हजार रुपए नकद सहयोग दिया है। उन्होंने प्रस्तावित स्मृति स्थल के अहाता निर्माण के लिए 11 लाख रुपए सहयोग देने की घोषणा भी की है।
संगठन के सचिव कुबेर प्रकाश गिरि गोस्वामी ने बताया कि रविवार को जिला मुख्यालय स्थित देव संस्कृति विद्यालय में संगठन की बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलेभर के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सेनानी परिवारों की विरासत को सहेजने और उनकी स्मृतियों को स्थायी स्वरूप देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में स्मृति शिलालेख और स्मृति स्थल निर्माण की पहल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साथ ही जिले के सभी सेनानी परिवारों को संगठन से जोड़कर सदस्यता सुनिश्चित करने और संगठन को मजबूत बनाने पर सहमति बनी। संगठन की वार्षिक सदस्यता शुल्क 500 रुपए निर्धारित की गई है।
बैठक में संरक्षक श्रीधर चंद्राकर, जिलाध्यक्ष नारायण नामदेव, सचिव कुबेर प्रकाश गिरि गोस्वामी, संजय गिरि गोस्वामी, चित्रसेन गिरि गोस्वामी, महेश दुबे, राकेश झाबक, योगेश सरवैया सहित बड़ी संख्या में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.