शासन की योजना से मिला सहारा, सेवा संकल्प अभियान से आरती नेताम के जीवन में बढ़ी खुशियां

मोहला 6 अक्टूबर 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड मोहला के ग्राम नाड़ेकल निवासी श्रीमती आरती नेताम को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत श्रीमती आरती नेताम को हर माह 1,000 रुपए की राशि प्राप्त हो रही है। नियमित रूप से मिलने वाली यह आर्थिक सहायता उनके लिए घरेलू जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा बनी है। आरती नेताम बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि से उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा हो रही है और आर्थिक रूप से आत्मविश्वास भी बढ़ा है। आरती नेताम ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ गांव की महिलाओं तक पहुंचना उनके लिए खुशी और संतोष की बात है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से योजनाओं की जानकारी और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को शासन की योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
योजना का लाभ मिलने पर श्रीमती आरती नेताम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली ऐसी योजनाएं परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग देती हैं और महिलाओं के आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं।