वास्तविक किसान के शुद्ध धान की खरीदी करने के लिए सभी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धतापूर्वक करें कार्य : कलेक्टर

कलेक्टर ने धान खरीदी के मद्देनजर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की बैठक ली
– जीपीएस सिस्टम के माध्यम से धान के उठाव कार्य की निगरानी की जा रही
राजनांदगांव 11 जनवरी 2026। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य शासन की प्राथमिकता का कार्य है। धान खरीदी के लिए बचे हुए शेष दिनों में सभी शासन के निर्देशानुसार तजी से कार्य करेंगे। वास्तविक किसान की शुद्ध धान की खरीदी करने के लिए सभी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोचियों एवं बिचौलियों के अवैध धान के परिवहन तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दे। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी जो धान खरीदी के कार्य के दौरान लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। कोचियों एवं बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए सभी समन्वित तरीके से कार्य करें। उन्होंने धान के उठाव में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमाओं में चेक पोस्ट पर कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के शुद्ध धान खरीदी पर ध्यान केन्द्रित करते हुए ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने काटे गए ट्रांसपोर्टिंग आर्डर एवं डिलिवरी आर्डर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के साथ ही धान का उठाव समानांतर चलते रहना चाहिए।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी धान खरीदी कार्य के निरीक्षण के लिए फिल्ड पर रहेंगे तथा भौतिक सत्यापन, अन्य पंजी व व्यवस्था का अवलोकन करेंगे। अवैध धान परिवहन एवं धान उपार्जन की निगरानी का कार्य करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सतर्क एप के माध्यम से धान के उठाव की मानिटरिंग की जा रही है। कस्टम मिलिंग के समय धान उठाव के समय कार्य । उन्होंने कहा कि जीपीएस सिस्टम के माध्यम से धान के उठाव कार्य की निगरानी की जा रही है। सभी समिति प्रबंधक इसके अनुरूप कार्य करें। धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से होते रहे। धान खरीदी को पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए सतर्क एप के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी, उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.