गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए पूर्व नपा उपाध्यक्ष
सत्य के मार्ग पर चलने किया प्रेरित
महासमुंद। ग्राम खरोरा में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की 269वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्यातिथि समाज प्रमुख व नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग थे। अध्यक्षता सरपंच वीणा कमलेश चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेन्द्र चंद्राकर, पार्षद सूरज नायक रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महिलांग ने बाबा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए सत्य के मार्ग पर चलने पे्ररित किया। उन्होंने जयंती की शुभकामनाएं देते हुए बाबा के उपदेशों को वास्तविक जीवन में आत्मसात करने की बात कही। कर्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम के समाज अध्यक्ष चोवाराम पटेला, कमलेश चंद्राकर, पंचगण मनीष चंद्राकर, जीतू मानिकपुरी, महेंद्र सूर्यवंशी, सरिता ढीढी, राखी पटेला, लक्षवंतीन सूर्यवंशी, सुखचंद कुर्रे, परशु बंजारे, हीरो बघेल, बलदाऊ पुरेना, अंजोर दास पुरेना, रविश सूर्यवंशी, राहुल पटेला, पालदास बंजारे, रवि सूर्यवंशी, हेमंत ढीढी, कमला आदि उपस्थित रहे।
