आप की हुई लोकसभा स्तरीय बैठक
महासमुंद। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में महासमुंद लोकसभा एवं रायपुर लोकसभा की बैठक हुई। जिसमें दो लोकसभा के 5 जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। इसमें 17 विधानसभा आते हैं। 17 विधानसभा के संगठन के लिए विशेष चर्चा की गई। बैठक सुबह 9 से शाम 7 बजे तक लगातार चली। नेताओं ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ के गांव में वॉल पेंटिंग कराया जा रहा और गांव की समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है और भविष्य में भी आंदोलन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता तीसरे विकल्प की तलाश कर रही है। बैठक में बिजली बिल वृद्धि, किसान धान खरीदी, रजिस्ट्री शुल्क वृद्धि, खाद संकट, एसआईआर के लिए शिक्षक युक्तियुक्तकरण, शराब घोटाला एवं अन्य आंदोलन की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित रायपुर के जिलाध्यक्ष नवनीत नंदे, धमतरी के जिलाध्यक्ष विनोद सचदेवा, बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर डहरिया, गरियाबंद के जिलाध्यक्ष चमन यादव एवं महासमुंद के जिलाध्यक्ष राकेश झाबक, इमरान खान प्रदेश अध्यक्ष यूथ, संजय यादव प्रदेश सचिव, अजीम खान लोकसभा प्रभारी रायपुर, महेश यादव लोकसभा प्रभारी महासमुंद, सागर क्षीरसागर लोकसभा संगठन मंत्री, नरेश ठाकुर महासचिव, संगठन सचिव मधु यादव, कार्यकर्ता जितेंद्र साहू, ऋषभ जैन, हरिशंकर जीठिया, मनीषा , ललित नागरची, तानेश निर्मलकर आदि मौजूद रहे।
