विभिन्न जगहों पर सुनी गई दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम

सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भीम सिंह ने श्यामनगर में समूह की दीदियों के साथ बैठकर सुना
गरियाबंद 31 अगस्त 2025/ महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम आज प्रदेश भर में सम्पन्न हुई।
इस रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई। साथ ही अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने और सफलता की राह अपनाने के लिए प्रेरित किया। आकाशवाणी के माध्यम से दीदी के गो रेडियो कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिले में विभिन्न जगहों पर लोगों ने दीदी के गोठ कार्यक्रम को सुना। सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भीम सिंह ने भी जिला प्रवास के दौरान श्याम नगर में शुभ सवेरा संकुल स्तरीय संगठन स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का श्रवण किया। इसके अलावा जिला पंचायत सभा कक्ष में भी समूह की महिलाओं ने दीदी के गोठ कार्यक्रम को सुना तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हुए। श्याम नगर में दीदी के गोठ कार्यक्रम श्रवण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीईओ जनपद पंचायत स्वप्निल ध्रुव, डीपीएम रमेश वर्मा, पीआरपी, संकुल पदाधिकारी, कैडर्स, समूह सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान समूह की दीदियो ने बिहान से उनके जीवन में आए बदलाव की कहानी एवं लखपति दीदी के द्वारा स्वयं की सफलता की कहानी का वाचन किया गया l जिस पर सचिव भीम सिंह द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिलाओं को बधाई दी l
कार्यक्रम उपरांत सचिव श्री सिंह द्वारा राज्यपाल गोद ग्राम बिजली का भ्रमण कर विकास कार्यों में तेजी लाने व गांव के संपूर्ण विकास को योजनाबद्ध तरीक़े से समय सीमा में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम के पहल से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत आज तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया गया। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी लोग जुड़े। जिला स्तर पर रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” कार्यक्रम अंतर्गत बिहान के दीदियों की कहानी उन्हीं के जुबानी सुनाया गया। इस अवसर पर , बिहान की दीदियां कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रेडियो प्रसारण को सुना।
कार्यक्रम के इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत सरकार के केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा द्वारा ग्रामीण महिलाओं के नाम विशेष संदेश और प्रेरणादायी शुभकामनाएँ प्रसारित की गई। दीदी के गोठ का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना तथा आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की ओर अग्रसर करना है। इस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की कहानियाँ सुनाई गई। कैसे उन्होंने संघर्ष और कठिनाइयों को पार कर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से न सिर्फ़ आर्थिक रूप से मज़बूती हासिल की बल्कि समाज में भी एक नई पहचान बनाई। आज छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाएँ लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनका जीवन बिहान योजना से सकारात्मक रूप से बदला है। इनकी प्रेरणादायी कहानियाँ रेडियो की आवाज़ के माध्यम से हर गाँव और हर घर तक पहुँचेंगी, ताकि दूसरी महिलाएँ भी आत्मनिर्भरता की राह पकड़ सकें। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय समुदाय और स्व-सहायता समूह की दीदियाँ विशेष रूप से शामिल हुई। सामूहिक श्रवण से ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी संवाद, चर्चा और प्रेरणा का वातावरण बना। दीदी के गोठ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रतिबिंब है। इसका उद्देश्य महिलाओं की आवाज़ को पूरे समाज तक पहुँचाना, उनके संघर्ष और उपलब्धियों को सामने लाना तथा उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर सकारात्मक परिवर्तन की राह दिखाना है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.