कोडार से 80 हजार आवादी के लिए पानी लाने नपाध्यक्ष ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्वीकृति और मूलभूत कार्यों के लिए अध्यक्ष ने मांगे 9 करोड़
महासमुंद। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू का नगर आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के नेतृत्व में स्वागत किया गया। पश्चात मंत्री ने अध्यक्ष कक्ष में नपाध्यक्ष से शहर विकास को लेकर चर्चा की। नपाध्यक्ष साहू ने मंत्री को शहर विकास के लिए विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन सौंपा।
पालिका अध्यक्ष ने कराए जा रहे कार्यों व शहर विकास की संभावनाओं से मंत्री को अवगत कराया। साथ ही प्रमुख रूप से नगर में पेयजल आपूर्ति हेतु कोडार डेम में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं इंटकवेल निर्माण कार्य की आवश्यकता बताई। साहू ने मंत्री को बताया कि इस संबंध में पीआईसी की बैठक गत 23 अप्रैल को हुई थी। जिसमें इस योजना के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है। वर्तमान में स्थापित संयंत्र लगभग 20 वर्ष पुराना है। उक्त संयंत्र से पेयजल आपूर्ति पर्याप्त न होने के कारण शहर में जल समस्या बनी रहती है। अत: इस महत्वपूर्ण योजना को जन हित में स्वीकृति प्रदान करें। जिस पर मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का भी आश्वासन दिया।
श्री साहू ने केंद्रीय मंत्री को निकाय क्षेत्र अंतर्गत मृत नहर लिंक रोड निर्माण पिटियाझर से मौहारीभांठा तक प्रस्तावित कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। उन्होंने नहर लिंक रोड निर्माण हेतु परियोजना की स्वीकृति व लागत राशि 3125.83 लाख रूपए आवंटन प्रदान करने की मांग की। साहू ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान नगर पालिका कार्यालय भवन की ओर भी आकर्षित कराया। नपा कार्यालय काफी पुराना हो चुका है। पर्याप्त संसाधन व पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है, पुराना एसडीएम बंगला में नवीन नगर पालिका कार्यालय भवन निर्माण के लिए पालिका पीआईसी की बैठक में पारित प्रस्ताव से अवगत कराया। साथ ही भवन निर्माण में आने वाले खर्च 550.00 लाख रु. आबंटन प्रदान करने की मांग की। इसी प्रकार उन्होंने शहर के समस्त 30 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं, मरम्मत, पेयजल, सफाई व्यवस्था आदि के लिए सभी वार्डों के लिए 30-30 लाख के मान से 9 करोड़ रूपए आंबटित करने की मांग भी की। केंद्रीय मंत्री श्री साहू ने समस्त मांगों को ध्यानपूर्वक सुनकर शीघ्र उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल चंद्राकर, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पवन पटेल, सूरज नायक, जय देवांगन, सभापति जितेंद्र ध्रुव, नीरज चंद्राकर, पार्षद राहुल आवड़े, रिंकू चंद्राकर, बड़े मुन्ना देवार, शुभ्रा शर्मा, कल्पना सूर्यवंशी, धनेश्वरी सोनवानी, सीता तोंडेकर, ईश्वरी भोई, सुनैना पप्पू ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, हफीज कुरैशी, पार्षद चंद्रशेखर बेलदार, सोनाधर सोनवानी सहित नपा के कर्मचारी उपस्थित थे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.