बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत

महासमुंद। पिथौरा ब्लॉक के ग्राम कोल्दा में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम कोल्दा निवासी सदानंद चक्रधारी (55) गुरूवार को अपने घर के पास महुआ पेड़ के समीप खड़ा था। शाम को बिजली कड़कने की आवाज के साथ महुआ पेड़ के समीप बिजली गिरी जिससे उनकी मौत हो गई।