चोरी करने घर में घूसे, जागे तो किया चाकू से हमला

महासमुंद। चोरी करने के इरादे से घुसे चोर ने घर वालों के जागने के बाद उन पर चाकू से वार कर दिया था। इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उक्त आरोपी को जांच के बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया। बेलटिकरी निवासी रत्ना बाई चौधरी ने बताया कि 21 नवंबर 2024 की रात 2 बजे के घर अज्ञात ने दीवार फांदकर घर अंदर घुसकर कमरा का दरवाजा खोलने की आवाज सुनकर वह, उनके पति खेमराज चौधरी व बेटी दिल्या चौधरी जाग गए और घर की लाइट जलाकर देखे तो अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर कमरे में छिपा दिखा, जिसे पकड़ने गए तो अज्ञात व्यक्ति ने हाथापाई की और चाकू से पति व बेटी पर वार किया। जिससे इसके पति को गंभीर चोट आई है। उत्तम उर्फ गोदरो ने पूछताछ करने पर चोरी की नीयत से घुसना, चाकू से वार करना स्वीकार किया। आरोपी को धारा 331 (4) बीएनएस के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.