समर कैम्प में बच्चे बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
बच्चों ने सीखी विभिन्न गतिविधियां
महासमुंद। नयापारा स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में गर्मी छुट्टी में विद्यार्थियों के लिए समर कैम्प का आयोजन किया गया। संस्था की प्राचार्य अमी रूफस, स्टॉफ व पालकों की उपस्थिति में समापन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रमोद कुमार कन्नौजे, जी.आर. टांडेकर, विकास यादव, डी.बसंत साव उपस्थित थे। प्राचार्य अमी रूफस ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि समर कैम्प का भरपूर लाभ लिया है, समर कैम्प में जो भी सीखा है, उसे निरंतर बनाये रखें। अपने-अपने घरों में प्रतिदिन सुबह योगा, मैडिटेसन करें। समर कैम्प में विद्यार्थियों ने मुख्य रूप से योगा, म्यूजिक एण्ड डांस, खेल व गेम्स, आर्ट एवं क्राफ्ट, वैदिक गणित, ऑरगेमी, क्ले आर्ट, सुडोकू, फंडामेंटल ऑफ कम्पयूटर, पर्सनॉलिटी डवलपमेंट, मेंहदी, रंगोली बनाना सीखा। सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। शिक्षक आकांक्षा जैन, नेहा सिंह, अंशुमाला बारिक, रौनक अग्रवाल, ऋतुराज देवांगन, अंजू चन्द्राकर, ध्रुति श्रीवास्तव, पूर्णिमा चंद्राकर, प्रेम यादव, मनीषा कन्नौजे, अंजली कहार ने समर कैम्प का संचालन किया। यह समर कैम्प विद्यार्थियों के लिए उत्साहवर्धक व लाभकारी रहा। समापन चंचल साहू ने समर कैम्प का अनुभव भी साझा किया। पालकों ने भी समर के लिए उत्साह दिखाया एवं प्रतिदिन अपने बच्चों को कैम्प में भाग लेने के लिए शाला भेजा। समापन कार्यक्रम का संचालन ध्रुति श्रीवास्तव ने व आभार प्रदर्शन नेहा सिंह ने किया। समर कैम्प में संस्था के प्रकाश साहू, मोहन कन्नौजे, झम्मन साहू, दुर्गा मानिकपुरी, माहेश्वरी पटेल का सहयोग रहा।
