प्रावीण्य सूची में पूजा को 9वां स्थान

महासमुंद। शासकीय नवीन महाविद्यालय चिरको से सत्र 2023-24 में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा पूजा पटेल ने 75.05 प्रतिशत अंक अर्जित कर विश्वविद्यालय द्वारा जारी टॉप टेन सूची में नौवें स्थान प्राप्त किया । पूजा पटेल बरेकेल निवासी पुरूषोत्तम पटेल की सुपुत्री है। वर्तमान में वह शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद में अध्ययनरत है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय स्टॉफ व छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया है।