महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में खुशबू प्रथम
महासमुंद। नेहरु युवा केंद्र महासमुंद द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरायपाली ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, रस्साकस्सी, दौड़, गोला फेंक आदि खेल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य किशोर तिवारी डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा, सरायपाली, ऋषभ साहू, अनिता पटेल, जितेंद्र पटेल, एनएसएस प्रभारी कमला दीवान उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिता में महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम खुशबू सरवंश, द्वितीय अंकिता, रस्साकस्सी प्रथम जूली, द्वितीय प्रीति भोई, गोला फेंक प्रथम खुशबू, द्वितीय झरना ,पुरुष कबड्डी प्रथम जीतू साहू, द्वितीय विमल भोई, 200 मीटर दौड़ में प्रथम चंदन , द्वितीय इंद्रजीत ,गोला फेंक प्रथम सोमेश, द्वितीय संजय रहे।
