दिन में गर्मी, रात में रहेगा ठंड का प्रभाव

महासमुंद। उत्तरी हवा का असर खत्म होने से अब दिन में गर्मी बढ़ने का दौर जारी रहेगा, पर रात में ठंड का प्रभाव मौजूद रहने की संभावना है। दिन में गर्मी बढ़ने का प्रभाव अगले तीन दिन तक रहने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विज्ञान के अनुसार फरवरी में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना बनी रहेगी। राज्य में आने वाली हवा की दिशा में बदलाव होता रहेगा और उत्तरी हवा अभी शुष्कता लिए हुए हैं। राज्य के मैदानी इलाके में गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है, लेकिन रात और सुबह ठंड महसूस हो रही है, हालांकि दिन में थोड़ी गर्मी महसूस हो रही है। जिले में सुबह मामूली ठंड और दिन चढ़ने के साथ तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर के बाद गर्मी का अहसास होता है। जिससे शाम होते ही राहत मिल रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक अभी एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। जिससे मौसम शुष्क रहने की संभावना है।