प्राकृतिक आपदा, 16 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

 

महासमुंद 26 दिसम्बर 2024। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 4 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा तहसील अंतर्गत ग्राम आंवराडबरी के मृतक लोकनाथ ध्रुव, ग्राम कमरौद के मृतक प्रेम पटेल एवं तहसील बसना अंतर्गत ग्राम मेदनीपुर के मृतक राकेश पटेल के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए है। इसी तरह आग में जलने से मृत्यु होने पर तहसील सरायपाली अंतर्गत ग्राम चिवराकुटा के मृतक पवित्र भोई के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।