मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अनुकंपा नियुक्ति आवेदनों का त्वरित निराकरण, रन्ता को मिली नौकरी

बलरामपुर 26 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के तहत अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के नेतृत्व में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ दिवंगत स्व. ब्रम्हदेव सिंह की पत्नी श्रीमती रन्ता सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी।
विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम कमलपुर निवासी स्व. ब्रम्हदेव सिंह कार्यालय जनपद पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत सचिव के पद पर पदस्थ थे। उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी श्रीमती रन्ता सिंह को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। कलेक्टर श्री कटारा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया, जिससे न केवल दिवंगत कर्मचारी के परिवार को राहत मिली, बल्कि उनका भविष्य भी सुरक्षित हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कलेक्टर राजेन्द्र कटारा को धन्यवाद दिया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.