सूअर से बचाने खेत में लगाया था करंट का तार, चपेट में आने से युवक की मौत, बचने दफना दिया शव

महासमुंद 11 अक्टूबर 2024। पिथौरा के ग्राम अमलीडीह में 25 तारीख को पीताम्बर ध्रुव के खेत में दबी हुई लाश मिली की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के आरोप में खेत मालिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मृतक के गांव के ही रहने वाले है। और इन्होने ही अपनी मूंगफली की फसल को जंगली सुअर से बचाने के लिए खेत में करंट का केवल बिछाया था। जिसके चपेट में आकर खिलेश्वर साहू की मौत हो गयी थी।
खिलेश्धर साहू 25 सितंबर को को अचानक गायब हो गया था। परिजनों दो दिनों तक उसे ढूंढते रहे, लेकिन कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद थाना में जानकारी दी गई। 27 सितंबर को कुछ ग्रामीणों ने पीताम्बर ध्रुव के खेत के आसपास से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। 28 सितंबर को कार्यपालिका मजिस्ट्रेट सहित पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में क़ब्र खोदकर शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त खिलेश्वर साहू के रूप में की गई थी। इसी दिन खेत के मालिक पीताम्बर ध्रुव ने डर कर ज़हर का सेवन कर लिया था। पुलिस ने उसे भी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया।
जांच में पता चला कि, मूंगफली की फसल को जंगली सूअर से बचाने के लिए कंरट का तार को खेत के आसपास बिछाया गया था। इस तार में फंस कर खिलेश्वर साहू की मौत हो गई थी। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए खेत में ही गड्ढा खोदकर खिलेश्वर साहू को दफना दिया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में पीताम्बर ध्रुव , विद्याधर सिन्हा , कृष्ण कुमार पटेल के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.