अत्री को खाद्य नियंत्रक का अस्थायी प्रभार
दुर्ग, 4 अक्टूबर 2024। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेशानुसार शासन द्वारा नियमित खाद्य नियंत्रक की पदस्थापना होने तक टीएस अत्री सहायक खाद्य अधिकारी अस्थायी रूप से खाद्य नियंत्रक दुर्ग के प्रभार पर रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। ज्ञात हो कि जिले में पदस्थ खाद्य नियंत्रक सीपी दीपांकर सेवानिवृत्त हो गये हैं। उनके स्थान पर शासन द्वारा वर्तमान में खाद्य नियंत्रक की पदस्थापना नहीं की गई है।
