
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 में अपना तीसरा मुकाबला टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरी है। इस मैच में उतरते ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह टी20 वर्ल्ड कप में अब यह उपलब्धि हासिल करने वाले नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 2007 से 2022 तक सभी टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं। यानी वह इस बार 8वां टी20 वर्ल्ड कप और ओवरऑल 10वां वर्ल्ड कप (दो वनडे वर्ल्ड कप) खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 14 गेंदों पर 15 रन बनाए।
