
सेंट पीटर्सबर्ग. अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी फ्लोरिडा में आए चक्रवात ‘इयान’ ने भारी तबाही मचाई है और सर्वाधिक नुकसान बुनियादी ढांचे को पहुंचा है। चक्रवात के बाद ब्लैक आउट होने की वजह से करीब 25 लाख लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। घरों की बिजली गुल हो गई है। बाढ़ की वजह से लोग अभी भी अपने घरों में फंसे हुए हैं।
अमेरिका में आए सबसे शक्तिशाली चक्रवातों में से एक इयान ने बुधवार को फ्लोरिडा प्रायद्वीप में तबाही मचाई और यहां भारी बाढ़ के हालात बन गए। चक्रवात ‘इयान’ के प्रभाव के चलते फ्लोरिडा और दक्षिण-पूर्वी अटलांटिक तट तक के क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने फ्लोरिडा में चक्रवात के चलते कम से कम एक मौत की पुष्टि की है।
