सड़क हादसे के मामले में वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पटनीया ढाबा के सामने ग्राम हरटाटार में हुए सड़क हादसे के मामले में महासमुंद पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। घटना में वाहन क्रमांक सीजी-04 डीपी -3473 के चालक दिनू राम निषाद को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 13 अगस्त 2026 की रात करीब 11:45 बजे की है। इस मामले में आवेदक मनमोहन पटेल (35), पिता राजेंद्र प्रसाद पटेल, निवासी जुगनी, थाना जियावन, जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश) ने शिकायत की थी।
सिटी कोतवाली में दर्ज मर्ग क्रमांक की जांच के बाद पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक दिनू राम निषाद के खिलाफ धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
