पुरानी रंजिश और विवाद में मारपीट, जान से मारने की धमकी

महासमुंद। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस द्वारा जारी अपराध विवरण में कोमाखान, महासमुंद, बागबाहरा, खल्लारी और बसना सहित कई क्षेत्रों में ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं।
कोमाखान थाना क्षेत्र में विष्णु यादव पिता भगत राम यादव (60) की शिकायत पर मोहन यादव पिता संजय यादव के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है। वहीं ग्राम टेमरी में गौतम साहू पिता घनश्याम साहू (37) की शिकायत पर देवचरण ध्रुव सहित एक अन्य आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
महासमुंद के पिटियाझर क्षेत्र में सन्नी टांडी पिता हरिश राय (23) की शिकायत पर प्रकाश चंद्राकर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। ग्राम धनसुली में उत्तम साहू पिता गोवर्धन साहू (26) की शिकायत पर भुरू गोंड़ और जोगेश्वर सतनामी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
लालबहादुर नगर क्षेत्र में श्याम भार्गव की शिकायत पर वेदप्रकाश साहू, अभिषेक और अन्य आरोपियों के खिलाफ मारपीट की कार्रवाई की गई है।