12 हजार से अधिक नौकरियां, रायपुर में आज से राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आगाज

सुकमा, 07 अक्टुबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में वृहद राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस रोजगार मेले में निजी एवं बड़े उद्योगों तथा प्रतिष्ठित निजी संस्थानों की भागीदारी से 12 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। मेले के माध्यम से युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। इच्छुक नौकरी चाहने वाले अभ्यर्थी उपलब्ध रिक्तियों की विस्तृत जानकारी देखने और रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आधिकारिक पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।