दिव्यांगजन राज्य छात्रवृत्ति हेतु आवेदन अब 31 तक
राजनांदगांव 07 अक्टूबर 2026। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर दिव्यांगजन राज्य छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 31 अक्टूबर 2026 तक की गई है। छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
