ग्राम पंचायत सचिवों के कुल 45 पदों पर भर्ती 13 अक्टूबर तक दावा आपत्ति

दंतेवाड़ा, 7 अक्टूबर 2026। जिला पंचायत से जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले में ग्राम पंचायत सचिवों के कुल 45 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन प्राप्त होने की निर्धारित अंतिम तिथि 22 जून 2026 तक कुल 1247 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पूर्व में कार्यालयीन आदेश 22 जुलाई 2026 के द्वारा पात्र, अपात्र सूची का प्रकाशन किया जाकर दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था तथा कार्यालयीन आदेश 09 सितंबर 2026 के द्वारा पात्र अभ्यर्थियों में से 01 पद के विरूद्ध 10 अभ्यर्थियों का कम्प्यूटर कौशल परीक्षा का आयोजन दिनांक 15 सितंबर 2026, 16 सितंबर 2026, 17 सितंबर 2026 को किया गया था। 13. सितंबर 2026 के द्वारा अपरिहार्य कारणों से कम्प्यूटर कौशल परीक्षा निरस्त किया गया। प्राप्त आवेदन पत्रों में से पात्र, अपात्र आवेदकों की सूची का पुनः प्रकाशन किया जा रहा है जिसका अवलोकन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दन्तेवाड़ा के सूचना पटल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दन्तेवाड़ा, गीदम, कुआकोण्डा, कटेकल्याण के सूचना पटल पर एवं जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा के वेबसाईट www.dantewada.nic.in में अवलोकन कर सकते हैं। पात्र, अपात्र सूची के संबंध में किसी आवेदक को आपत्ति हो तो वे लिखित आवेदन आवश्यक दस्तावेज सहित दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को समय सायं 5.30 बजे तक कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दन्तेवाड़ा में प्रस्तुत कर सकते हैं।