आगामी पर्व के मददेनजर मिष्ठान एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य विभाग के टीम द्वारा किया गया निरीक्षण
दंतेवाड़ा, 07 अक्टूबर 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन से जारी विज्ञप्ति अनुसार आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई दुकानों का सतत् एवं सधन निरीक्षण के साथ अवमानक, मिथ्याछाप, गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। उपरोक्त निर्देश के परिपालन में दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को फर्म गे० राकेश किराना स्टोर, शहीद चौक बारसूर, मे० रवि इंटरप्राईजेस, शहीद चौक बारसूर, मे० संजय किराना स्टोर, बारसूर, मे० साहू किराना स्टोर, शहीद चौक बारसूर, मे० शुभम जनरल स्टोर, शहीद चौक बारसूर एवं दिनांक 07.10.2026 को मे० सोनू किराना स्टोर, बस स्टैण्ड, दन्तेवाड़ा में० न्यू राजस्थानी भोजनालय, गीदम, मे० प्रदीप किराना, गीदम, मे० प्रिया डेली नीड्स, हीरानार, गीदम में निरीक्षण किया गया।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों एवं मिठाई दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई दुकानों का निरीक्षण एवं नमूना संकलन सतत रूप से जारी रहेगी।
