सेवा संकल्प अभियान के तहत 8 अक्टूबर को कोसाबाड़ी जोन में लगेगा सेवा सेतु शिविर
सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नागरिकों को मिलेगी विभिन्न शासकीय सेवाओं की जानकारी
कोरबा, 07 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 8 अक्टूबर को कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निराकरण में सहायता करना है।
शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम, समाज कल्याण, विद्युत, सहकारिता, कौशल विकास, उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, परिवहन सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। नागरिक संबंधित सेवाओं की जानकारी ले सकेंगे और अपनी आवश्यकता के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्या या आवेदन से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।
