कलेक्टर के निर्देशन में दिव्यांग विद्यार्थियों को मिल रही त्वरित सहायता

उत्तर बस्तर कांकेर, 04 अगस्त 2026/ कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा विकासखण्ड चारामा के संकुल स्त्रोत समन्वयक द्वारा दो दिव्यांग छात्राओं के यूडीआईडी कार्ड एवं सहायक उपकरण के लिए समाज कल्याण कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए विभाग द्वारा यूडीआईडी पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई तथा 80 प्रतिशत दिव्यांग छात्र आदित्य को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। व्हीलचेयर मिलने से अब आदित्य के परिजनों को उसे विद्यालय लाने-ले जाने में काफी सुविधा होगी और उसकी नियमित शिक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।