मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी योगेश्वरी की जुड़वा बेटियों का सहारा

रायपुर, 20 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विकासखंड तिल्दा, जिला रायपुर की निवासी श्रीमती योगेश्वरी वर्मा इस योजना के तहत लाभान्वित हुई हैं।
श्रीमती योगेश्वरी वर्मा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत सदस्य हैं तथा रेजा मजदूरी का कार्य करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें अपनी जुड़वा पुत्रियों की शिक्षा एवं खर्चों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
इस दौरान उन्होंने जिला श्रम कार्यालय रायपुर में संपर्क किया, जहां कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन के परीक्षण उपरांत उनकी दोनों जुड़वा पुत्रियों के लिए 40 हजार रुपए की सहायता राशि डीबीटी माध्यम से सीधे खाते में प्राप्त हुई।
योगेश्वरी वर्मा ने बताया कि प्राप्त राशि से वे अपनी दोनों पुत्रियों को आगे की शिक्षा हेतु कोचिंग भेज रही हैं तथा इस राशि का उपयोग उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में कर रही हैं। उन्होंने इस सहायता के लिए श्रम विभाग एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का क्रियान्वयन श्रम विभाग और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा किया जाता है। इस योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पहली दो अविवाहित बेटियों (18 से 21 वर्ष की आयु) को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास या विवाह के लिए 20,000 रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.