जिला चिकित्सालय परिसर की बकायादार दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई
– 11 मार्च 2026 को जीवन दीप समिति की बैठक पश्चात अब तक 2 लाख 70 हजार रूपए किराया जमा, शेष 10 लाख रूपए से अधिक बकाया नहीं चुकाने पर दुकाने होंगी सील
राजनांदगांव 09 अप्रैल 2026। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय परिसर में जीवन दीप समिति कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित 26 व्यावसायिक दुकानों द्वारा लम्बे समय से किराया भुगतान नहीं किए जाने पर दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी कर वसूली करने का निर्णय लिया। किराया भुगतान नहीं करने वाले दुकानों को सील करने का निर्णय लिया गया। सिविल सर्जन द्वारा जारी अंतिम नोटिस के बावजूद निर्धारित समय सीमा में कुछ बकायेदारों से भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। जिला चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर कुल 12 लाख 99 हजार 909 रूपए की बकाया राशि दर्ज थी। जिसमें से 2 लाख 70 हजार 864 रूपए की वसूली की गई है। इसके बाद 10 लाख 29 हजार 045 रूपए की शेष राशि बकाया है। जिसे दुकानदारों द्वारा अंतिम नोटिस के बावजूद जमा नहीं किया गया है। बकाया शेष राशि जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध दुकाने सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
